6 सप्ताह के बाद बच्चा क्यों नहीं बढ़ रहा है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 13:41

यह शिशु के आकार के कारण नहीं होता है, जो कि अभी भी आपके पेल्विस हिस्से में नीचे की ओर ही रहता है, बल्कि यह आंतरिक दबाव से पैदा होने वाली सामान्य सूजन से होता है।

गर्भावस्था के छठे सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन
आपके शरीर के भीतर हो रहे प्रभावी बदलावों के बारे में अभी दूसरे लोगों को कुछ पता नहीं चलेगा, मगर आप शायद अभी से गर्भावस्था के कुछ आम लक्षण महसूस करने लग गई होंगी, जैसे कि सुबह की मिचली। हालांकि, मिचली व उल्टी को पूरी तरह रोक पाना मुश्किल है, मगर इससे राहत पाने के बहुत से उपाय हैं।

गर्भावस्था के किसी न किसी चरण पर 10 में से नौ गर्भवती महिलाओं को मिचली रहती है, मगर इसका अनुभव हरेक के लिए अलग-अलग हो सकता है। उदाहरण के तौर पर हो सकता है आपको केवल मिचली ही हो, या फिर संभव है कि मिचली और उल्टी दोनों हो। दुर्भाग्यवश यह भी संभव है कि आपको गर्भावस्था के दौरान अत्याधिक उल्टी रहे, जिसे हाइपरेमेसिस ग्रेविडेरम (एचजी) कहा जाता है। हालंकि यह स्थिति करीब तीन फीसदी तक गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करती है।

गर्भवती होने के बाद अब शायद कुछ और रातें आपकी नींद बाधित होती रहेगी। आपके हॉर्मोनल स्तरों में बदलाव आने और गुर्दों में रक्त प्रवाह बढ़ने से आपको रात-भर ज्यादा बार पेशाब के लिए जाना पड़ सकता है। और यदि आपके स्तनों में संवेदनशीलता हो, तो शायद बिस्तर में आरामदायक अवस्था में सो पाना भी आपके लिए मुश्किल हो।

रात का भोजन हल्का ही रखें और रात को अधिर देर से न खाएं। कम मात्रा में भोजन करना और सोने की आरामदेह दिनचर्या से आप पाएंगी कि आपकी ​नींद इतनी बाधित नहीं होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info